Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला-खरसावां योग शिक्षक महासंघ ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने की मांग

सरायकेला-खरसावां योग शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल खरसावां जिला के सचिव देबू चंद्र डे एवं सिंहभूम जिला के प्रशिक्षक प्रवीण प्रजापति के नेतृत्व में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से सांसद को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर सेवा दे रहे योग प्रशिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

बताया गया है कि उन योग प्रशिक्षकों को जो मानदेय दिया जा रहा है, वह बहुत कम है। इससे स्वंय और परिवार का भरण पोषण करना असंभव है। उनके सेवा कार्य अवधि दो घन्टा को ध्यान में रखकर उनके मानदेय का भुगतान किया जा रहा है और उन्हें प्रतिदिन योग करवाना अनिवार्य है। इसलिए प्रतिदिन उन्हें केंद्र पर जाना पड़ता है। कई ऐसे प्रशिक्षक हैं जिन्हें प्रतिदिन 40-50 किमी दूर जाना पड़ता है जिसमे उनके मानदेय की आधी राशि खर्च हो जाती है।

इस प्रकार उन्हें प्रतिदिन छह घन्टे का समय व्यतीत करना पड़ता है। सांसद से उनके मानदेय में वृद्धि कराने, पूर्णकालिक करने तथा काम का सेवावधि छह घंटा करते हुए मानदेय की राशि कम से कम 22,500/- रुपए कराने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में वरीय उपाध्यक्ष भारती दास, कोषाध्यक्ष आनंद महतो, प्रवीण प्रजापति , बसंत महतो आदि शामिल थे।

About Author