Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला पुलिस को पेट्रोलिंग हेतु मिले19 नए बोलेरो वाहन

सरायकेला-खरसावां, 03 सितंबर, 2026, गुरुवार (भाग्य सागर)

सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर करने के लिए सरकार द्वारा आवंटित 19 नए बोलेरो वाहनों का वितरण गुरुवार को सरायकेला पुलिस केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया.

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज एवं डीएसपी मुख्यालय दुसरू बानसिंह ने विभिन्न थाना के पुलिस पदाधिकारियों को वाहनों की चाबी सौंपकर उन्हें रवाना किया.
मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा नए वाहनों के मिलने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग को और अधिक गति मिलेगी. संवेदनशील एवं दूरदराज के इलाकों में किसी भी आपात स्थिति में तत्काल
पहुंच सकेंगे. इससे विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराध नियन्त्रण और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम जनता को सहयोग एवं सुरक्षा में मदद मिलेगी. आपात स्थिति में पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी.

कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को वाहनों के बेहतर उपयोग एवं नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं कुछ दूर तक बोलेरो चला कर गए.

About Author

Leave a Reply