सरायकेला : एनएच 33 पर एक घण्टे की भीतर सड़क दुर्घटना में दो घायल एक गंभीर……

SERAIKELLA : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 33, टाटा-रांची मुख्य मार्ग की दिरलौंग गाँव के समीप शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल हुआ तथा एक कि हालात गंभीर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे की है ।
पहली घटना में कार की धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया,तथा बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसका इलाज चाण्डिल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
घायल व्यक्ति अजित गोराई जो चौका थाना क्षेत्र की आमड़ा गाँव के रहनेवाला तथा पेशे से मोटर वाहनों की पत्ती मिस्त्री बताया जा रहा है। जो अपनी गाँव से चौका जाने की क्रम में दुर्घटना घटी। बताया गया कि दुर्घटना को अंजाम देनेवाला कार में मुस्लिम परिवार के पांच व्यक्ति सवार था जो लोहरदगा से जमशेदपुर जा रहा था, जहाँ उनके एक बच्चे को किसी मदरसा में दाखिल कराना था इसी क्रम में दुर्घटना घटी।
वहीं मात्र एक घण्टे के बाद ही दूसरी घटना में एक ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को धक्का मारकर उसे घसीटते हुए करीब 20 फीट तक ले गया जिससे बाईक सवार बुरी तरह से घायल हो गया जिससे घटना के तत्पश्चात सड़क पर घटना स्थल की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बताया गया कि घायल व्यक्ति सुधीर राय जो झाबरी गाँव से चौका जाने के दौरान घटना घटी । इधर घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर सड़क से जाम हटाया और यातायात सामान्य कराया। बता दें कि पहला घटना को अंजाम देकर मौके से ट्रेलर चालक वाहन को लेकर भागने में सफल हुआ जबकि दूसरी घटना को अंजाम देनेवाला कार को पुलिस अपनी कब्जे में ले लिया।
