Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अमलगम स्टील के सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर पीटा, आयरन फाइंस की हेराफेरी का आरोप, दोनो ओर से मामला दर्ज

सरायकेला : कांड्रा थाना में अमलगम कंपनी के सुरक्षाकर्मियों पर ट्रक चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, कंपनी ने ट्रक चालक पर माल की हेराफेरी करने का मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि माल लेकर कंपनी पहुंचा ट्रक चालक रंजीत कुमार रावत की सुरक्षा कर्मियों ने पिटाई कर दी। साथ ही उसे कंट्रोल रूम में करीब 36 घंटे तक बंधक बनाकर रखने का आरोप भी लगाया गया।

घटना के बाद ट्रक चालक ने कांड्रा थाना पहुंच थाना प्रभारी को जानकारी दी। इसके बाद गार्ड इंचार्ज तारक नाथ तिवारी, मृत्युंजय व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी। प्राथमिकी के अनुसार चालक 14 मई को नरवेराम पावर एंड स्टील कंपनी बड़बिल से आयरन फाइंस लोडकर कांड्रा स्थित अमलगम कंपनी आया था। 19 मई को उसे यार्ड के अंदर माल खाली करने गया था। इस दौरान तारक नाथ तिवारी, मृत्युंजय व अन्य चार-पांच ने उसकी पिटायी कर दी। इधर, ड्राइवर पर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

About Author