अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार सुदेश, चाण्डिल पत्रकारों के बीच शौक की लहर…..

Seraikella : गत 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जहाँ अपने पत्रकार साथियों में एक दूसरे को बधाई दिए वहीं आज अचानक चाण्डिल से एक पत्रकार का निधन होने की दुःखद समाचार से क्षेत्रीय पत्रकारों के बीच शौक का लहर दौड़ गई।
मालूम हो कि जिले के तेजतर्रार और मुखर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाने वाले वनांचल 24 टीवी लाइव न्यूज़ के संस्थापक सह मुख्य संपादक सुदेश कुमार सिंह का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 17 नवम्बर यानी आज रविवार को तड़के सुबह करीब ढाई बजे हृदय गति रुक जाने से चाण्डिल में स्थित आवास में ही उनका निधन हो गया, जिससे मीडिया जगत और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दूं कि विपरीत परिस्थिति में भी सुदेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण भावना से पत्रकारिता की दुनिया में अपना नाम रोशन किया। उनकी पत्रकारिता में न केवल सटीकता और निष्पक्षता की झलक मिलती थी, बल्कि समाज के हर पहलू को वे बखूबी उजागर करते थे।
उन्होंने वनांचल 24 टीवी न्यूज़ की स्थापना की और उसे एक सम्मानजनक स्थान भी दिलवाया। उनका व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सुदेश कुमार की पहचान उनकी स्पष्टता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से जुड़ी थी। वे अपने दायित्व के प्रति बेहद गंभीर थे और समाज की आवाज को हर मंच तक पहुँचाने के लिए सच्चाई की रक्षा करते रहे।
वे न केवल अपने कार्यक्षेत्र में, बल्कि अपने परिवार में भी एक आदर्श थे। उनकी धर्मपत्नी, दो बेटे और भरा पूरा परिवार है। सुदेश कुमार का योगदान न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में, बल्कि समाज में भी हमेशा याद रखा जाएगा। यह भी बताया गया कि उनका निधन पत्रकार जगत की एक अपूरणीय क्षति है, जिसे शायद ही कोई भर सकता। इधर बताया गया कि आज सुबह बामनी नदी पर स्थापित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
