Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : चैत्र पर्व छऊ महोत्सव की परंपरा के अनुसार माता झुमकेश्वरी की विधिवत पूजा संपन्न


सरायकेला : जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को चैत्र पर्व छऊ महोत्सव से जुडे घट-पाट अनुष्ठान के दौरान मां शक्ति रूपेण झुमकेश्वरी की पूजा की गई। मां झुमकेश्वरी पूजा में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने स्वयं यजमान के रूप में पूजा में बैठकर प्राचीन परंपराओं का निर्वाह किया।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा चैत्र पर्व छऊ महोत्सव के पहले शिव एवं शक्ति की पूजा की जाती है। पिछले दिनों भगवान शिव को समर्पित भैरव पूजा का आयोजन किया गया था वहीं मंगलवार को माता शक्ति के रूप में झुमकेश्वरी की पूजा की गई ।पूजा में सैकड़ो श्रद्धालु प्रतिवर्ष शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस वर्ष भी दोपहर दो बजे से प्रसाद वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद प्राप्त किए।

परंपरा के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी खरकाई नदी किनारे माता झुमकेश्वरी पीठ पहुंचे तथा पूजाअर्चना की। कार्यक्रम में संयोजक के रूप में उपस्थित रंजीत कुमार आचार्य ,कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन कुमार पटनायक एवं अन्य कलाकार गण मौजूद रहे।

About Author