Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

यंग झारखण्ड को पराजित कर शाह स्पोर्ट्स अकादमी प्री क्वार्टर फाईनल में

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 8वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के एक बड़े उलटफेर के अंतर्गत एस आर रूंगटा ए-डिवीजन लीग की चैंपियन टीम यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर चक्रधरपुर की शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने प्री क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया। लगातार दो प्रतियोगिताओं में फाईनल मैच खेलने वाली यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब के लिए यह बड़ा सेटबैक है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस शाह स्पोर्ट्स अकादमी के कप्तान ने जीता तथा यंग झारखंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखण्ड की पूरी टीम 28 ओवर में मात्र 106 रन बनाकर आल आउट हो गई। अमित शर्मा के 36, फरमान इलाही के 16 तथा सत्यम यादव के 13 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। शाह स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से बामहस्त स्पिनर शमशाद हसन ने मात्र 14 रन देकर पाँच बल्लेबाजों को चलता किया। आदित्य यादव और नितेश पासवान को दो-दो सफलता हाथ लगी। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को शाह स्पोर्ट्स अकादमी के बल्लेबाजों ने 17.1 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। उद्घाटक बल्लेबाज डेविड सागर मुंडा ने छः चौकों एवं दो छक्कों की मदद से 59 नाबाद रनों की शानदार पारी खेली।

राहिल पांडेय ने 22 तथा जैनुल हक ने 15 नाबाद रन बनाकर डेविड का अच्छा साथ दिया। शाह स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गिरने वाले दोनों विकेट सत्यम यादव ने हासिल किए। जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कल नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा का मुकाबला फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा से होगा।

About Author