Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पूर्णिया के शिवांकर स्टेट टॉपर, 82.91% विद्यार्थी हुए पास, देखिए टॉपर लिस्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल पूर्णिया (Purniya) से शिवांकर कुमार (Shivankar Kumar) 489 अंक लाकर टॉपर बने। बिहार बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट (Result) के साथ-साथ अब टॉपर लिस्ट (Topper List) भी जारी कर दिया है। वहीं समस्तीपुर के आदर्श कुमार (Adarsh Kumar) 488 अंक लाकर सेकेंड टॉपर बने हैं।

आदित्य कुमार , सुमन कुमार पूर्वे (Suman Kumar), पलक कुमारी (Palak Kumar), सुजिया परवीन 486 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं टॉप 10 में कुल 51 विद्यार्थी शामिल है।इस साल कुल 16,64,252 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिसमें से 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के शामिल हैं। इस साल कुल 13,79,842 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं कुल पास प्रतिशत 82.91% रहा है।

About Author