Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला के धातकीडीह में श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ अष्टम पहर का आयोजन 31मार्च से

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह गांव के हरि मंदिर प्रांगण में श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ अष्टम पहर का आयोजन किया गया है। संकीर्तन का शुभारंभ 31 मार्च को गंधाधिवास से होगा ,जबकि एक अप्रैल से राधा गोविंद अखंड नाम यज्ञ का आरंभ किया जायेगा जो लगातार अष्टम पहर तक चलेगा। अगले दिन 2 अप्रैल को धुलौट के साथ समापन होगा। उक्त संकीर्तन में पिंकी नायक महिला मंडली झींकपानी , महिला मंडली दुगनी , तुला नायक तोईरा, तपन महतो लकड़वाद ,बसंत महतो कार्तिक दास आमडीहा आदि कीर्तन मंडलियां योगदान देगी।

About Author