Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गायक अजीत अमन का म्यूज़िक वीडियो ‘ राम आयेंगे ‘ रिलीज के साथ हुआ वायरल

जमशेदपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में राम भक्ति की लहर चल रही है। दुनिया भर के तमाम राम भक्तों को इस मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतज़ार है।

इसी बीच शनिवार को झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन के गाये प्रभु श्री राम को समर्पित गीत ‘ राम आयेंगे’ लौन्च हुआ । वीडियो लौन्च सोनारी स्थित राम मन्दिर में समाजसेवी राजा ठाकुर, नवीन पांडे और उदय साहू ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर सभी कलाकार अपने हाथों में भगवा झंडा लेकर भगवान राम के जयकारे लगाए।

इस अवसर समाजसेवी राजा ठाकुर ने कहा कि शहर के कलाकारों में काफी प्रतिभाएं है, सही प्लेटफार्म मिलने पर आगे अच्छा मुकाम हासिल कर सकते है । उन्होंने कहा कि गायक अजीत अमन के गाये राम भजन वीडियो बहुत बढ़िया है । उन्होंने कहा कि इस वीडियो का संगीत,और स्वर कर्णप्रिय है । वहीं गायक अजीत अमन ने कहा कि इस वीडियो में प्रभु श्री राम की भक्ति का खूब बखान किया गया है। इस भजन वीडियो को अजीत अमन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस राम भजन वीडियो के निर्माण में नेहिष सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव और शिक्षक आलोक राज सिंह ने योगदान दिया है। वीडियो लौन्च के मौके पर फिल्ममेकर उदय साहू और निर्देशक मनोज पांडे ने कहा कि यह भजन दर्शकों को भक्ति से भाव से सरोबोर कर देने वाली है।

उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि यह गीत हर राम भक्त के पास पहुंचे । उन्होंने आगे कहा कि हर राम‌ भक्त का सपना रहा है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो, इस खुशी में इस महान उपलब्धि के बीच कलाकारों ने म्यूज़िक वीडियो जारी किया है । वीडियो लौन्च के मौके पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, उदय साहू, राजा ठाकुर, प्यारे लाल साहू, संतोष सिंह, नवीन पांडे आदि उपस्थित थे ।

About Author