Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर की स्वाति शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में लहराया परचम, हासिल किया 17वीं रैंक

जमशेदपुर की मानगो निवासी स्वाति शर्मा को 17वीं रैंक, यूपीएससी की परीक्षा में अपना परचम लहराया है, जिसको लेकर जमशेदपुर ही नही बल्कि झारखंड की एक और बिटिया ने सफलता हासिल की है. मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिका नगर की रहने वाली स्वाति शर्मा पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा की पुत्री स्वाति शर्मा को 17वीं रैंक आयी है. यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 17वां रैंक लानेवाली स्वाति शर्मा ने बताया कि पिता सेना में थे, इसलिए आरंभिक पढ़ाई देश के कई हिस्सों में हुई।

स्वाति ने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सैकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने साकची स्थित टैगोर एकेडमी से पूरी की. इसके बाद 2019 में उन्होंने बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से पॉलेटिकल साइंस में एमए किया. वंही उनके इस सफलता के लिए उनके घर पर शहर वासियों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है, सभी की प्रयास और परिवार के सहयोग से आज इस मुकाम पर पहुंची है, सभी इस कामयाबी के लिए उन्हें पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

About Author