Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के मानगो निवासी सैयद फरहान अहमद ने किया शहर का नाम रोशन, पहली कोशिश में ही पास किया सीए की कठिन परीक्षा

जमशेदपुर के मानगो निवासी सैयद फरहान अहमद ने शहर का नाम रोशन किया। सीए जैसी कठिन परीक्षा को पहली ही कोशिश में पूरा कर सैयद फरहान अहमद ने न सिर्फ अपना और अपने माता-पिता का नाम लिया बल्कि पूरे शहर में अपनी जीत का परचम लहराया है। मानगो के आजादनगर रोड नंबर 3 स्थित मसीह कॉम्प्लेक्स में रहने वाले सैयद इरफान उल्लाह और किश्वर इरफान के 22 वर्षीय सीए सैयद फरहान अहमद ने अपनी प्रारंभिक और प्राथमिक पढ़ाई जमशेदपुर से की, 12वीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की, जबकि सीए की पढ़ाई दिल्ली में रहकर की।

About Author