कुछ ही देर में होगी झारखण्ड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान, राज्य में लागू हो जाएगी आदर्श आचार संहिता !

झारखण्ड और महाराष्ट्र की विधानसभा चुनाव की चुनाव आयोग एकसाथ करेंगे घोषणा।

बिष्णु महापात्र 📲 9471102055(wa)
Jharkhand : झारखंड में मंगलवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जायेगी। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी। दरअसल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज मंगलवार की दोपहर 3 बजकर 30 मिनट में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मालूम हो कि दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित यह पत्रकार सम्मेलन में झारखंड के साथ साथ महाराष्ट्र के भी विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी। इसके अलावा चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा करेगा। जिसमें मतदान की प्रक्रिया, चुनावी सुरक्षा और अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।

विदित हो कि 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। वहीं 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है । पिछले कई दिन पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने झारखण्ड का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। तभी नेताओं ने दीपावली, छठ के अलावा राज्य गठन का हवाला देते हुए 15 नवंबर के बाद चुनाव कराने का अनुरोध किया था। लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि झारखंड में अधिकतम तीन चरण में चुनाव कराये जायेंगे। जबकि 2019 को झारखंड में पांच चरण में चुनाव हुआ था ।
