Categories

Recent Posts

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पुलिस ने किया हत्या के मामले का खुलासा…

सरायकेला : जिले के रानजगर थाना क्षेत्र के सीनी निवासी मारकोंडो बानरा हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों गुमदी संवेया उर्फ जेंगो व सुधीर संवेयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरायकेला के एसडीपीओ संतोष मिश्रा रविवार शाम को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मारकोंडो के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा 31 मार्च को थाना में दर्ज कराई थी। इस बीच 2 अप्रैल को सीनी नाला से एक शव बरामद किया गया जिसकी पहचान लापता मारकोंडो के रूप में हुई।

जिसके बाद पुलिस ने हत्या का प्राथिमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की। जिसमे पता चला कि मारकोंडो की हत्या गांव के ही गुमदी सवैया उर्फ जोंगो और सुधीर सवैया ने की थी। हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि घर पर जब उनकी बहन और भाभी अकेली रहती थी तो मारकोंडो बानरा उनके घर आकर बहन भाभी से छेड़खानी करता था। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं समझा। इसके बाद मारकोंडो के हत्या का प्लान बनाया।

इसी बीच गांव के नीचे टोला में सामु सामद के घर पर खादा चल रहा था जहां नाच-गाना भी चल रहा था। इसी दिन रात 9.30 बजे मारकोंडो को फोन कर बुलाया। यहां से सभी गांव के किनारे मोरम रोड गए जहां बैठकर शराब पी। शराब के नशे में पत्थर से कूचकर मारकोंडो की हत्या की और शव को कंधे पर उठाकर सिनी नाला लेकर चले गए। यहां शव से एक पत्थर बांधकर उसे नाले में फेंक दिया। मौके पर राजनगर थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

About Author