Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गम्हरिया अंचल कार्यालय निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त समेत जिला प्रशासन की टीम

सरायकेला : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय गम्हरिया पहुंचकर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने म्यूटेशन एवं प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित मामलों की जानकारी ली। उपायुक्त ने लंबित म्यूटेशन को समय अवधि के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है, साथ ही लंबित प्रमाण पत्र को समय पर निर्गत करने के संबंध में भी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है ।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्तर पर प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया जा रहा है उसी कड़ी में गम्हरिया अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।इधर कयास लगाया जा रहा है कि पिछले दिनों गम्हरिया अंचल के अंचलाधिकारी तथा सीआई के विरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से शिकायत किया गया था , उक्त शिकायत की जांच करने उपायुक्त गम्हरिया अंचल कार्यालय पहुंचे हुए थे। परंतु उपायुक्त ने इस पर कहा है कि केवल रूटिंग जांच है जो सरकार की ओर से निर्देशित है।

About Author