Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बहरागोड़ा में मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की दबकर मौत

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के माटीहाना पंचायत अंतर्गत धर्मपुर कोकमारा मौजा में मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की दबने से मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार महिलाएं घायल है। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की गांव की कुछ महिलाएं घर के आंगन लिपाई पोताई के लिए एक खुदे हुए तालाब में मिट्टी के ढेर से मिट्टी कटाई कर रही थी।

तभी अचानक मिट्टी का ढेर गिर गया और महिलाएं उसमें दब गई। जिसकी वजह से ये दुर्घटना हुई। घटना के बाद बाकी महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक दबने से तीन की मौत हो चुकी थी। इस घटना में भूतिया गांव के बनियाकुंदर गांव की महिला मंजू किस्कू(32), सुशीला सोरेन (29), आलमानी टुडु (50) की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं घायल हो गई।

About Author