Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

श्री श्री मारुति नंदन यज्ञ समिति बरमसिया में शामिल हुए टाईगर जयराम महतो, सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुख शांति समृद्धि के लिए की प्रार्थना

धनबाद: धनबाद जिले अंतर्गत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा ज़ोन के आसनबनी पंचायत बरमसिया गांव में श्री श्री मारुति नंदन यज्ञ समिति बरमसिया द्वारा आयोजित यज्ञ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो शामिल हुए,जय जयकारों से गूंज उठा पुरा बरमसिया आसनबनी क्षेत्र और पुरा पंचायत भक्तीमय हो गया ।

टाईगर जयराम महतो के द्वारा सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख शांति समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया, झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के द्वारा जानकारी दिया गया कि हमारे धनबाद जिले अंतर्गत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गांव गरीब किसान मज़दूरों के साथ आज़ तक सरकार में रहने वाले जिला परिषद, विधायक और यहां के सांसद के द्वारा सिर्फ वोट लेकर ठगने का काम किया है।

इस बार आगामी विधानसभा चुनावी रुपी महायज्ञ में हमारे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा राक्षसी रुपी विपक्ष लापरवाह भ्रष्ट नेताओं को लोकतांत्रिक तरीके से आहूति दिया जाएगा और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गांव गरीब किसान मज़दूरों, शिक्षित बेरोजगारों के सुख शांति समृद्धि, नियोजन रोजी रोजगार और गांव के जन जन तक ग्रामीण विकास का रोडमेप तैयार करके धरातलीय स्तर में क्रांतिकारी तरीके से काम किया जाएगा । मौके पर उपस्थित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव शंकर महतो केंद्रीय सचिव युवा मोर्चा पप्पु पहाड़ी महतो, बरवाअड्डा ज़ोन अध्यक्ष हरेंद्र रजक केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटा टाईगर छोटू रजक , धनबाद जिला उपाध्यक्ष प्रेम रजक प्रवक्ता नीरज शर्मा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्याम सुंदर दास, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव,रवि साव आदि आसनबनी क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति हुई

About Author