Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एन आर +2 उच्च विद्यालय, सरायकेला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला, 04 नवंबर 2026, बुधवार (भाग्य सागर)

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह के निर्देशन में आज
एन आर +2 उच्च विद्यालय, सरायकेला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में तंबाकू मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच जागरूकता हैंडबिल वितरित किए गए तथा उन्हें तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर आमजनों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया।

वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर मुंह के कैंसर एवं हृदय रोग के दुष्परिणामों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी तंबाकू और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।


सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही तंबाकू उन्मूलन एवं नशामुक्ति सेवाओं के संबंध में बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तंबाकू नशामुक्ति केंद्र की सुविधा उपलब्ध है, जहां तंबाकू सेवन छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को आवश्यक परामर्श एवं सहायता प्रदान की जाती है।

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक जिले में दो माह का विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान स्कूलों एवं कॉलेजों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा तथा उन्हें नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply