Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कुचाई में चुआड़ विद्रोह के महानायक रधुनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि


प्रथम स्वतंत्रता सेनानी सह चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो का 286 वां जन्मजयंती कुचाई में मनाया गया.समाज के लोगों ने वीर शहीद रघुनाथ महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर जयंती मनाई गई.इस दौरान पूर्व शिक्षक रामविलास महतो ने कहा कि रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 ई को वर्तमान सरायकेला खरसांवां जिले के नीमडीह प्रखंड के घुंटियाडीह गांव में हुआ था.

उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जो विद्रोह किया था,उसे चुआड़ विद्रोह के नाम से जाना जाता है.उन्होंने “अपना गांव,अपना राज; दूर भगाओ विदेशी राज” का नारा दिया था.मौके पर विष्णु महतो,परमेश्वर महतो,दिलीप चांद महतो,रमेश महतो,सरस्वती महतो,उर्मिला महतो,बासंती देवी,सुकुरमनी देवी आदि उपस्थित थे.

About Author