Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंडियों की संस्कृति की पहचान है टुसू : लालटू महतो

आदित्यपुर: दिंदली सार्वजनिक टुसू मेला समिति के तत्वावधान में गुरूवार को आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में भव्य टुसू मेला सह मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौसम खराब होने के बावजूद मेला में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के आदिवासी व परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि टुसू पर्व झारखंड का अति लोकप्रिय पर्व है. इसका बहुत महत्व है. लालटू महतो ने कहा कि झारखंडियों की पहचान उनकी अपनी संस्कृति व परंपरा है. इसे बचाये रखने की जरूरत है.

खराब मौसम के बावजूद इस टुसू मेला में दूर- दराज से लोग टुसू लेकर पहुंचे थे. मैदान में छोटी-बड़ी दर्जनभर से अधिक टुसू प्रतिमाएं पहुंची थी. टुसू प्रतिमा एवं नृत्य गीत के साथ हजारों लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर संतोष महतो एवं टीम के कलाकारों द्वारा झुमूर प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया.

About Author