Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कल्पनापुरी गैंगवार में मारे गए विवेक सिंह हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, भेजे गए जेल

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी पहाड़ी के पास बीते 19 जून की रात गैंगवार में मारे गए अपराधी विक्की नंदी के सहयोगी विवेक सिंह हत्याकांड के फरार दो आरोपियों को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए हत्याकांड के आरोपियो में आदित्यपुर शर्मा बस्ती निवासी दीपू मिश्रा, और ऑटो क्लस्टर के पीछे नानूभट्टा निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ राजमणि कुशवाहा शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, 0.765 एमएम की 5 गोली ,8 एम एम का जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने पुलिस के समक्ष हत्या में शामिल होने के जुर्म को कबूला है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ज्ञात हो हत्याकांड के चार आरोपी पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तारकल्पनापुरी निवासी विवेक सिंह की गोली मारकर हत्या मामले के चार आरोपी सुशांत सिंह देव उर्फ टुना, सोनू वर्मा, सूरज तन्तुबाई समेत राजेंद्र महंत उर्फ राजन पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं प्राथमिक अभियुक्त दीपू मिश्रा और राजमणि को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

About Author