Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मां आकर्षिणी खेल विकास समिति खरसावां के द्वारा दो दिवसीय नेताजी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

दी दिवसीय नेताजी फुटबॉल प्रतियोगिता मां आकर्षिणी विकास समिति के द्वारा आज हेलीपैड मैदान में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी के द्वारा उद्घाटन किया गया साथ में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, इस फुटबाल प्रतियोगिता में करीब 24 टीम भाग लिए हैं।

आज दो दिवसीय नॉकआउट फुटबाल महाकुंभ का फुटबॉल मैच का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल पर किक मारकर किया। मौके पर मुंडा ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है क्योंकि आज ही के दिन भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जन्म हुआ था इसी अवसर पर खरसावां मैं दो दिवसीय फुटबाल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का श्रीत है। इस में भविष्य निर्माण की अपार संभावनाएं है।

About Author