Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

औचक निरीक्षण पर डीएसई पहुंचे उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारंगपोषी; व्यवस्था देख भड़के।

सरायकेला। जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम औचक निरिक्षण पर राजनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारंगपोषी पहुंचे। जहां जांच के क्रम में कोई भी रिपोर्ट संधारित नहीं मिला। इसके साथ ही विद्यालय के विकास राशि के खर्च का ब्यौरा भी संधारित नहीं पाया गया। विद्यालय में एक दिव्यांग बच्चा नामांकित और अध्ययनरत है। परंतु राजनगर प्रखंड के रिसोर्स टीचर द्वारा एक दिन भी उस दिव्यांग बच्चे का सुध नहीं लिया गया है। इससे नाराज डीएसई ने रिसोर्स टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के क्रम में उन्होंने पाया कि विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक मात्र 35 विद्यार्थी नामांकित है। बड़े पोषक क्षेत्र होने के बावजूद भी इतने कम बच्चों के नामांकन पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पार्थो राउत सहित कार्यरत अन्य तीन सहायक अध्यापक प्रधान सोरेन, मानको टूडू और किरण बाला महतो तथा संबंधित संकुल साधन सेवी को शो कॉज किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने की स्थिति में आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

About Author