Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विश्व प्रसिद्ध छ ऊ कला नगर सरायकेला के धरती पर शहरी क्षेत्र का होगा विकास, जुडकी के टीम ने स्थल का सर्वेक्षण किया।

सरायकेला क्षेत्र का विकास नागरिक सुविधा शहर का सौदयौकरण की लेकर जुडकी की टीम ने संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ प्रस्तावित योजना स्थली सर्वेक्षण किया नगर पंचायत सरायकेला के कार्यपालिका पदाधिकारी राजेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों एसटी एससी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश दिए थे। जुडकी रांची टीम के साथ प्रस्तावित योजनाओं का स्थल सर्वेक्षण किया गया। योजना मैं खरकाई नदी किनारे मरीन डाइव का निर्माण किया जाना है इसको लेकर स्थल सर्वेक्षण हुआ डेली माकेट में बहु मंजिला मंडी हाउस का निर्माण , कुदरसाई में पार्क निर्माण, पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर का सौदयौकरण सहित 15 यीजना क्षेत्र की विकास में शामिल है।

Advertisement:

इस प्रस्तावित योजना का स्थल सर्वेक्षण के दौरान जुडकी रांची के महाप्रबंधक विनय जी, उप महाप्रबंधक संतोष चौबे, परियोजना प्रबंधक धनंजय कुमार, नयन मीदक, टीम में शामिल थे। अंचल अधिकारी सुरेश जो, अरविंद कुमार, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक सुमित सुमन, अभियंता कौशल किशोर उपस्थित थे।

About Author