Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

लागिया गाँव में चापानल और जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों ने की प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा से की शिकायत

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड दोपाई पंचायत के छोटा लागिया गाँव में चापानल और जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों ने की प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा से की शिकायत,प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने ग्रमीणों के शिकायत पर स्थल का निरीक्षण किया और संज्ञान लेते हुए पानी की समस्याओं से अवगत हुए।प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने ग्रमीणों को आश्वासन देते हुए कहा जिला उपायुक्त महोदय का भी निर्देश है। सभी प्रखंडों में जितने भी खराब चापानल जलमीनार खराब है,संबंधित विभाग को जल्द से जल्द बनाने का उपायुक्त महोदय ने भी निर्देश दिया है।इस साल अत्यधिक धूप देने के कारण पानी की समस्या हो गई है।धूप और गर्मी होने के कारण तालाब भी सुखा अवस्था में हो गया है।पशुओं पछियों को भी पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी की समस्याओं का निराकरण करने का उम्मीद जताई।मौके पर नारायण कांडेयांग,अशोक मुंडारी,रेंगो पूर्ती,सकरी दोगों,अमित होनहागा।

About Author