Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पश्चिमी सिंहभूमः पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

चक्रधरपुर पुलिस ने कारवाई करते हुए मिनी शराब फैक्ट्री का भाडा़फोड़ किया है।एएसपी पारस राणा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में बड़े खेप में नकली शराब निर्माण के लिए विभिन्न शराब कंपनी की बोतलें, स्टीकर, लाइसेंस संबंधित स्टीकर इत्यादि बरामद किए। गुप्त सूचना के आधार पर चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के बगल स्थित हरिजन बस्ती के समीप एक घर में छापेमारी की गई। इस मकान में रांची चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित सोनुवा बस स्टैंड के समीप शराब दुकान में काम करने वाले दुकानदार के कर्मचारी रहते थे।जिसको पुलिस ने हिरासत में लेकर कर पुछताछ कर रही है।

About Author