भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देंगे बल्कि भ्रष्टाचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : अमित शाह


बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Jamshedpur : झारखण्ड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी। चुनाव प्रचार में शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया ।
इस दौरान पोटका में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने झारखण्ड की स्थिति के बारे में बताया तथा स्थिर सरकार हेतु भाजपा एवं एनडीए गठबंधन समर्थित प्रत्याशीयों के पक्ष में मतदान करने की आग्रह किया।
उन्होंने यह भी बताया कि एनडीए भाजपा सरकार कभी भी भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देता है बल्कि भ्रष्टाचार करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। तत्पश्चात जमशेदपुर शहर में रोड शो भी किया। जहाँ जनसभा तथा रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
