Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुचाई में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस

सरायकेला : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया. सीएचसी प्रभारी सुजीत मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मलेरिया दिवस के अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कुचाई प्रखंड के सभी पंचायतों में मलेरिया जांच भी कराया गया है. कुचाई प्रखंड में एक दिन में लगभग 500 लोगों का मलेरिया जांच किया गया, जिसमें 15 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी 15 लोगों को मलेरिया की दवा उपलब्ध कर दी गई है.

सीएचसी प्रभारी श्री मुर्मू ने कहा कि कुचाई जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में एक दिन में 500 लोगों का मलेरिया जांच करना सबसे बड़ी उपलब्धि रही है. जो इतनी चिड़चिड़ाती धूप में स्वस्थ्य कर्मियों के द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों का मलेरिया जांच करना काफी गर्व की बात है. उन्होंने सारे स्वस्थ्य कर्मियों को विश्व मलेरिया दिवस की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर सभी डॉक्टर समेत काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

About Author