Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जुगसलाई में देर रात युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

जमशेदपुर के जुगसलाई गरीब नवाज
कॉलोनी में एक युवक ने दूसरे युवक को मुँह में गोली मार दी. यह घटना देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला मोहम्मद हसन नशा समेत अन्य अवैध कारोबार में लिप्त है. बताया जाता है कि गरीब नवाज कॉलोनी का ही रहने वाला मोहम्मद अफजल अपने दोस्तों के साथ उसके कारोबार में हस्तक्षेप कर रहा था. इस तरह के अवैध कारोबार का मोहम्मद अफजल विरोध कर रहा था.शुक्रवार की देर रात को मोहम्मद हसन मोहम्मद अफजल के घर गया और उसे इस तरह का काम नहीं करने को कहा. लेकिन मोहम्मद अफजल ने मोहम्मद हसन का विरोध किया जिसके बाद हसन ने मोहम्मद अफजल के मुंह में ही गोली मार दी. गोली चलने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About Author