Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रामनवमी जुलूस में मोबाइल और पर्स गायब करने वाला 6 मोबाइल चोर गिरफ्तार,सभी चोर बंगाल का है..

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर पुलिस रामनवमी के उत्साह में लोग डूबे हुए थे। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए।इसी का फायदा उचक्कों ने भी उठाया। एक तरफ जहां लोग रामभक्ति में डूबे हुए थे वहीं ये उचक्के लोगों की पॉकेट मार रहे थे। रामनवमी जुलूस के दौरान कई लोगों की पॉकेटमारी हुई कई लोगों को पैसों के साथ-साथ अपने मोबाइल से हाथ धोना पड़ा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जिसमें कई चोरों को पकड़ा गया।

बता दें कि जमशेदपुर के मानगो थाना के पुलिस ने भीड़ का लाभ उठाते हुए लोगो के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है पुलिस ने 6 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी चोर रामनवमी जुलूस के भीड़ का फायदा उठाते हुए मोबाइल चोरी करते थे।पकड़े गए सभी चोर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और इसके आस पास जिले के हैं।

पुलिस के अनुसार मानगो में निकले रामनवमी जुलूस में लोगों के मोबाइल चोरी की शिकायत सामने आई थी। उसके बाद एक टीम बनाई गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करते हुए एक को रंगे हाथ पकड़ा और उसकी निशानदेही पर 5 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से सात चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं।सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


गिरफ्तार मोबाइल चोरों में पश्चिम बंगाल के बलरामपुर चुटकीडीह का रहने वाला पुना सिंह,गौशाला रोड का रूपा सिंह,चुटकीडीह का शंभू सिंह, पुरूलिया काकीटोला का प्रेमा सिंह, पश्चिम बंगाल बड़ागुमी का कैलाश भट्ट और सागर सिंह शामिल है। गिरफ्तारी के बाद घटना के संबंध में मानगो थाने में आरोपियों के खिलाफ थाना के एसआइ संजीत कुमार के बयान पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

About Author