Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खुदीपीढ़ में हरि संकीर्तन में शामिल हुई विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई

खरसवां के खुदीपीढ़ में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति की ओर से 16 प्रहर हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया.हरि संकीर्तन में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुई.इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.हरि संकीर्तन में बांकुड़ा के दुर्योधन दास गोस्वामी, ईचागढ़ के देवेंद्र पांडे,टीकर के बीरू सिंह चपड़ी, झालदा के महानन्दा गोस्वामी,पटमदा के दुलु दास,पोटका के रजनी दास व खुदीपीढ़ के मनबोध प्रधान के कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया.वहीं शुक्रवार को कुंज विसर्जन व धुलौट के साथ हरि संकीर्तन का समापन हुआ.मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप,नागेन सोय,रुपु प्रधान,लखिन्द्र प्रधान,मिनोकेतन प्रधान आदि उपस्थित थे.

About Author