Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च


खूंटपानी के पांच पंचायतों में शिक्षा को लेकर एस्पायर संस्था और कम्युनिटी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया.प्रखंड के पांच पंचायत भोया,केयाड़चालोम, मटकोबेड़ा,रुईडीह व बड़ाचिरू पंचायत में कैंडल मार्च किया गया.जिसमें बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान शिक्षिका सुनिता लेयांगी ने कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य गांव के अंतिम घर तक शिक्षा का दीप जलाना है और शत- प्रतिशत बच्चों को शिक्षा दिलाना है. शिक्षा हमें किसी भी चीज के बारे में ज्ञान प्रदान करती है और शारीरिक व्यक्तित्व और मानसिक शक्ति के साथ-साथ हमारी जीवन शैली को बेहतर बनाती है.शिक्षा मनुष्य के भीतर अच्छे विचारों का निर्माण करती है,मनुष्य के जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है.इस मौके पर वार्ड मेंबर जीरा जरिका,एस एच जी पार्वती जरिका,जयंती बोबोंगा,निर्मल लुगुन,रंजीत लेयाँगी,जोंगा हेम्ब्रम,सुमित्रा,मुक्ता जोंको आदि उपस्थित थे.

About Author