चौका में अज्ञात वाहन की धक्के से बाईक सवार घायल, बाईक हुआ क्षतिग्रस्त….


बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Chandil : अनुमण्डल क्षेत्र की चौका कांड्रा मुख्य मार्ग में हुडिंग होटल के नजदीक अज्ञात वाहन की धक्के से बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया एवं घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया । बताया जा रहा है कि घटना सोमबार दोपहर करीब 1.30 बजे की है बाईक सवार कांड्रा से चौका की ओर जाने की क्रम में अचानक कोई अज्ञात वाहन पीछे से धक्का देकर भागने में सफल हुआ जबकि बाईक सवार असंतुलन होकर गिर गया एवं गंभीर रूप से घायल हो गया।

तत्पश्चात स्थानीयों ने इसकी सूचना पुलिस को देते ही कुछ ही देर में ईलाज हेतु घायल युवक को एम्बुलेंस से चाण्डिल सीएचसी भेजा। समाचार प्रकाशित किये जाने तक घायल युवकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सका।
