इंटर डिस्ट्रिक्ट दो ड्रग पैडलर चौका पुलिस की हत्थे चढ़ा, भेजे गए सलाखो के पीछे……

चौका थाना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुलिस पदाधिकारी

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Seraikella : विधानसभा निर्वाचन 2024 की मद्देनजर चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चौका थानांतर्गत चौका मोड़ पर स्थित ओवरब्रिज के निचे पुलिस द्वारा शनिवार शाम 5.30 बजे विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान कांड्रा की ओर से राँची जाने की क्रम में एक स्कूटी में सवार दो व्यक्ति पर संदेह होने पर पुलिस द्वारा उसे रोका गया और पूछताछ किया तो पुलिस भी दंग रह गया। वह दोनों में से एक व्यक्ति अंतर जिला ब्राउन शुगर तस्कर निकला। जब पुलिस दोनों की जाँच की तो उनसे चार – चार पुड़िया छोटे छोटे कागज की टुकड़े में ब्राउन शुगर, दो मोबाईल फोन तथा स्कूटी को विधिवत जब्त किया। इधर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पूछताछ की क्रम में उन दोनों व्यक्ति ने बताया कि वेलोग यहाँ वहाँ से ब्राउन शुगर खरीदकर अधिक मुनाफे में बेचता है। और इस काम के लिए ही वेलोग आदित्यपुर आया था। लेकिन उन्हें अधिक मात्रा में ब्राउन शुगर नहीं मिल सका । यहाँ वहाँ से संग्रह कर कुल आठ पुड़िया ही ब्राऊन शुगर मिला । वे दोनों ही राँची जिले की पुनदाग ओपी क्षेत्र की रहने वाले हैं, जिनमे से फैजल अमीन जो ग्रीन सिटी, गेट नं0 1 के निवासी तथा मो0 साकिव खान उर्फ गोलू जो हिंदपीढ़ी निवासी है। एवं दोनों की उम्र 28 वर्ष है । वहीं बताया गया कि उक्त गोलू एक अंतर जिला ब्राऊन शुगर तस्कर है जो इस मामले में पहले भी जैल जा चुका है एवं यह अवैध धंधा से उसका पुराना वास्ता है इसलिए जेल से छूटने बाद भी यह अवैध धंधा से जुड़ा रहा । इन दोनों व्यक्ति का विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । वाहन जाँच सह छापामारी दल में चौका थाना की पु0अ0नि0 अजय कुजूर तथा सशस्त्र बल मौजूद थे ।
