Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड की लगभग 293 करोड़ की सड़क परियोजना को केंद्र ने दी मंजूरी, अब…

केंद्रीय पथ परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय (Ministry of Highways) ने झारखंड के 292.65 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी हैकेंद्रीय पथ परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय (Ministry of Highways) ने झारखंड के 292.65 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी है।इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत नेशनल हाईवे 114 ए में टावर चौक से बासुकीनाथ सेक्शन सड़क को HAS मोड़ पर फोरलेन किया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि यह सड़क परियोजना देवघर और बासुकीनाथ पर्यटन क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और इसके बनने से आवागमन काफी आसान होगा। अभी यह रोड दो लेन है।श्रावणी मेला में इस रोड में काफी भीड़ हो जाता है। ऐसे में इसके चौड़ीकरण की आवश्यकता थी, जिसे बदलकर फोरलेन किया जाएगा। इसके बनने से पूरे क्षेत्र का आर्थिक विकास संभव हो सकेगा।

About Author