Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड की सबसे कम उम्र की पायलट शिवानी

धनबाद : झारखंड की पहली सबसे कम उम्र में पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिला शिवानी कुमारी गोयल का गोमो स्टेशन पर सोमवार को स्वागत किया गया। बोकारो जिले के फुसरो निवासी सुरेन्द्र गोयल की बेटी शिवानी कुमारी गोयल ने महज 19 वर्ष में पायलट बनने का प्रशिक्षण एक मार्च को पूरी की है।महाराष्ट्रा के गोंदिया स्थित एनएफटीआई प्रशिक्षण केन्द्र से शिवानी ने 19 महिने का प्रशिक्षण मात्र 18 माह में पूरी की। सोमवार को जब शिवानी गोमो स्टेशन पर उतरी तो गोमो मारवाड़ी समाज के लोगों ने स्वागत किया। पिता सुरेन्द्र गोयल और माता अनुराधा देवी अपनी बेटी को घर ले जाने गोमो पहुंचे थे।

शिवानी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्होने दो सौ किलोमीटर डायमंड-40 तथा डायमंड-42 जहाज को आसमान में उड़ाया है। शिवानी ने बताया कि पायलट बनने का बचपन से सपना था। शिवानी ने दसवीं तक की शिक्षा फुसरो कार्मेल स्कूल से की और फिर रांची स्थित बृजफोर्ड से बारहवीं की शिक्षा ली। बता दें कि भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल और जम्मू-कश्मीर की रहने वाली आयशा अजीज सबसे कम उम्र में देश की महिला पायलट बनी थी। शिवानी का स्वागत कैलाश अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विशाल अग्रवाल ने किया।

About Author