Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHANDIL : मेधावी विद्यार्थियों सम्मानित कर उनके हौंसला बढ़ाने की पहल की झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक : रोहित कुमार

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के SS +2 हाई स्कूल में गत शनिवार को झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में छात्रों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई ।

जहाँ झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक की चाण्डिल शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पहचान और प्रोत्साहन देना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसी उद्देश्य को लेकर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर SS +2 हाई स्कूल चाण्डिल परिसर में किया गया । जिसमें जैक बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को बैंक की विभिन्न जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें वित्तीय जागरूकता से जुड़ी बातें बताईं। इसी क्रम में श्री कुमार ने कहा कि आज के छात्र देश का भविष्य हैं, उन्हें बैंकिंग की मूलभूत जानकारी होना न केवल आवश्यक है बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक अहम पहल है।

इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय की कोशिश महतो, शालू जालान, लालसा कुमारी कला संकाय की अंजुम प्रवीण, रूपमणि उरांव, गणेश सिंह एवं दसवीं कक्षा के निर्मला मांझी, प्राची रक्षित, नेहा घोष आदि छात्रों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास की भावना देखी गई।

जहाँ शिक्षकों ने बैंक द्वारा किए गए इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नई प्रेरणा देते हैं। वहीं प्रतिभागियों ने भी बैंक के इस उत्कृष्ट पहल के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापन किया ।

मौके पर शिक्षक हरिपद महतो, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार महतो, सूरज कुमार महतो, राजकुमार मेहता, मिहिर चंद्र महतो, बापी पंडित, सुदर्शन नायक, ममता कुमारी एवं सीमा सिंह मुंडा एवं उक्त बैंक कर्मी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बता दें कि विद्यार्थियों की उत्साह बढ़ाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन कर उक्त बैंक ने यह सिद्ध किया कि बैंकिंग संस्थान न केवल आर्थिक विकास के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी वे अग्रणी भूमिका अदा कर रहे हैं।

About Author