ICHAGARH : उन्मत्त बाबलू की उत्पात से दालग्राम के ग्रामीण परेशान, पीएलवी कार्तिक गोप की पहल से रिनपास में हुआ भर्ती…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa )
SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिले की ईचागढ़ थानांतर्गत दालग्राम गाँव के उन्मत्त बाबलु गोप की उत्पात से ग्रामीण खासा परेशान था। कब किसके साथ कौन सी बारदात का अंजाम दे यह कहना मुश्किल था।
अचानक कभी कभी ऐसा उत्पात मचाने लगता था कि उसका पास जाने को लोग डरता था। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधी से भी यह समस्या को कहते हुए वेलोग थक चुका था। लोग डरा हुआ था । बताया जा रहा है कि गाँव के ही प्रेम चांद गोप के पुत्र बाबलु गोप जो पहले ठीक था। लेकिन कुछ महीना पूर्व से अचानक उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाने की कारण गाँव में उत्पात मचा रहा था।
जब कोई उपाय नहीं सूझा तो ईचागढ़ थाना में भी जाकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों की शिकायत पर ईचागढ़ थाना से काफी संख्या में पुलिस बल गाँव में पहुंचकर उन्मत्त बाबलु गोप को साथ ले जाना चाहा लेकिन उसे ले जाने में पुलिस विफल रही। अंततः ईचागढ़ थाना पुलिस ने पीएलवी कार्तिक गोप से इस मामले पर पहल करने की आग्रह किया।
इसकी जानकारी देते हुए पीएलवी कार्तिक गोप बताया कि पुलिस द्वारा यह आग्रह करने के बाद तत्काल इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज को दी गई। जिनके निर्देशानुसार मंगलबार को उन्मत्त बाबलु गोप को साथ ले जाकर राँची में स्थित रिनपास में भर्ती कराया गया।
मौके पर रांची जिले के पीएलवी भारती देवी, प्रीति पाल, सारदा देवी एवं दाल ग्राम के ग्रामीण दिलिप गोप मनोहर गोप भोला गोप गोपेश्वर गोप लुऐस गोप साथ रहे। इधर इस कार्य के लिए पूरे गाँव के ग्रामीणों ने पीएलवी कार्तिक गोप की सराहना की। जहाँ बताया जा रहा है कि अब गाँव मे पूर्ववत सभी भयमुक्त होकर ग्रामीण रह रहे हैं।
