Categories

November 7, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएं एवं आवश्यकताएं

सरायकेला,06 नवंबर 2026, शुक्रवार (भाग्य सागर)

साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों से उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में क्रमवार उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गम्भीरता से सुनीं।
उनसे प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का उन्होंने निर्देश दिया।

जनता दरबार में छोटा गम्हरिया पंचायत के शिवनगर कॉलोनी में लगभग 500 मीटर सड़क निर्माण एवं नल-जल योजना के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का अनुरोध, कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत जोम्बरो, सिकरवा, कोमाय एवं कोरी गांव के ग्रामीणों द्वारा सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की मांग से संबंधित आवेदन, खरसावां, कुचाई एवं राजनगर प्रखंड में पारंपरिक तसर उत्पादन, तसर कोकून से सूत तैयार करने तथा रेशम वस्त्र बुनाई की गतिविधियों को पुनर्जीवित एवं विकसित करने से संबंधित आवेदन,
इसमें स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण, आवश्यक मशीन एवं उपकरण, कार्यशील पूंजी तथा उत्पादों के विपणन की व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया गया।
इसी प्रकार स्वास्थ्य, आपूर्ति, आवास, भूमि विवाद, आपसी बंटवारा सहित विभिन्न विभागों एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

About Author

Leave a Reply