कांड्रा-चाण्डिल मार्ग में गिट्टी से लदा डंपर पलटी, कोई हताहत नहीं….

Seraikella : जिले की कांड्रा मानीकुई मुख्य मार्ग में एक डम्पर पलटी हो गया। सूत्रों ने बताया कि उक्त मार्ग में टोल प्लाजा से मानीकुई की ओर मात्र कुछ ही दूरी जाने के बाद चालक संतुलन खो गया और डम्पर बीच सड़क पर पलटी हो गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की बताया जा रहा है। डम्पर में गिट्टी लदा हुआ था जो घटना के तत्पश्चात सड़क में गिरते ही पूरा सड़क पर बिखर गया। जिससे काफी देर तक वाहनों की आवागमन में दिक्कत हुआ।

वहीं दुर्घटना स्थल पर सड़क संकीर्ण होने की वजह से जो स्थिति देखा गया जहाँ दुर्घटनाग्रस्त वाहन के करीब से मुश्किल से एक वाहन पार हो रहा है जिससे जाम की स्थिति बना हुआ है। और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब तक नहीं हटाया जाएगा तब तक सड़क पर आवागमन सामान्य नहीं हो पायेगा। घटना के तत्पश्चात ही घटना स्थल की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ।
