Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उत्कल दिवस पर याद किए गए गोपबंधु दास एवं उत्कल गौरव मधुसूदन दास

आज उत्कल दिवस पर याद किए गए गोप बंधु एवं उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला सरायकेला खरसावां उत्कल सम्मेलन जिला कमेटी एवं सरायकेला ब्लॉक कमेटी की ओर से उत्कल दिवस आज मनाया गया। इस दौरान ओड़िआ समाज के लोगों उड़िया भाषा संस्कृत के उत्थान का संकल्प लिया। मौके पर उत्कल सम्मेलनी जिला अध्यक्ष सुमंत महंती ने कहा की भाषा के आधार पर 1936 में 1 अप्रैल को स्वतंत्र उड़िया प्रदेश का गठन हुआ था तभी से ओड़िया समुदाय के लोग 1 अप्रैल को उत्कल दिवस मनाते हैं।

जिला परिदशक सुशील सारंगी ने कहा आज सरायकेला खरसावां समेत पूरे कोल्हान के लोग उत्कल दिवस को उत्साहपूर्वक मनाते है। उत्कल दिवस पर अपनी भाषा संस्कृत को बचाने का संकल्प लेते हैं। सरायकेला ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष संदीप पटनायक ने कहा कि उत्कल दिवस पर हम अपने कला संस्कृति भाषा साहित्य की सशक्त बनाने के लिए प्रण लेने की आवश्यकता है झारखंड में बड़ी संख्या में ओड़िया समुदाय के लोग निवास करते हैं जो राज्य की विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका मिला रहे हैं

About Author