Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा जांच अभियान भारी मात्रा में शराब, 10 लाख रूपए से ज्यादा नगद की बरामदगी

जमशेदपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, पारदर्शी एवं स्वतंत्र रूप से संपादित कराने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं चेकनाकाओं में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जांच एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं सीओ द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जांच में बड़ी सफलता हाथ लगी ।

एसडीओ घाटशिला के नेतृत्व में बहरागोड़ा में चलाये गए छापेमारी अभियान में 123 लीटर शराब बरामद हुआ जिसका बाजार मूल्य करीब 90 हजार रू. है। अंचल अधिकारी पटमदा एवं कमलपुर थाना प्रभारी ने छापेमारी कर पटमदा अंचल के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्मार पंचायत के ग्राम गोलकाटा में अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कराया । वहीं बीडीओ सह सीओ गुड़ाबांदा ने थाना प्रभारी के साथ छापेमारी अभियान चलाते हुए गुड़ा ग्राम से अवैध महुआ शराब बनाने की भट्ठी को ध्वस्त कराया

अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला द्वारा की गई एक अन्य कार्रवाई में धालभूमगढ़ प्रखंड में सरकारी शराब दुकान के आड़ में नक़ली शराब का टैग, राशि का टैग, लेवल, सील स्टिकर, 857 से ज्यादा खाली बोतलें, ढक्कन,14.5 liter sprit, 31 रम बोतल के साथ साथ 461200=00( चार लाख इकसठ हज़ार दो सौ रुपये ) बरामद किया गया । वहीं वाहन जांच के क्रम में कमलपुर थाना, पटमदा प्रखण्ड स्थित चेकनाका पर एक वाहन से 5 लाख 51 हजार रुपये बरामद किया गया, इस मामले में नियमानुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

About Author