Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पोटका प्रखंड अंतर्गत शिक्षक परिवार व छात्र-छात्राओं की ओर से मंगलवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी में होली मिलन समारोह

*होली मिलन समारोह का आयोजन*
पोटका 7 मार्च- पोटका प्रखंड अंतर्गत शिक्षक परिवार व छात्र-छात्राओं की ओर से मंगलवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मौके पर कोई अभिभावकों के साथ समाजसेवी उज्जवल कुमार मंडल अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए समाजसेवी उज्जवल कुमार मंडल ने कहा कि होली खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे का पर्व है। सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है ।शिक्षकों ने यह परंपरा पिछले साल से शुरू किया जिसे आगे भी जारी रखना है। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन ने सभी को होली की बधाई दी एवं छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कही हर बच्चे अपने जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करें। शिक्षक मिथुन गुप्ता ने सबों को होली की शुभकामनाएं देते हुए 10 मार्च को आयोजित होने वाली कक्षा 12 वीं की विदाई समारोह में उपस्थित होने का न्योता दिया। समारोह में अरिंदम मंडल ,बिट्टू सुनकर, मुकेश कुमार, सुबिला सरदार, अतुल महतो, कैलाश महतो, भास्कर राऊत, सुमित्रा सरदार, मिथुन गुप्ता, शुभम कुमार, बादल सरदार के अलावे कोई शिक्षक अभिभावक एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

About Author