Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक 5 मई को

सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक 5 म ई रविवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी उक्त बैठक में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिव एवं रेफ्रियों को आमंत्रित किया गया है बैठक में स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे इस बैठक में वर्ष 2024 _25 जिला फुटबॉल लीग के आयोजन पर विचार विमर्श किया जाएगा इस दौरान लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों का रजिस्ट्रेशन शुरू भी हो चुका है जो आगामी 20 म ई तक चलेगा।

सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने वर्ष 2024 में जिला फुटबॉल लीग को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कोई योजना बना रखी है जिस पर मोहर लगना बाकी है जिला फुटबॉल लीग में शामिल क्लबों की प्रत्येक मैच में मनी प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाना है संगठन के अनुसार जिला फुटबॉल लीग में शामिल खिलाड़ी ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की टीमों में स्थान पा सकते हैं।

About Author