Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक (यूजी) तथा वोकेशनल कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया 6 मई से, चांसलर पोर्टल में नामांकन एवं कक्षाएं बिष्टुपुर कैंपस में होगी संचालित

स्नातक (UG) एवं वोकेशनल कोर्स में एडमिशन हेतु 6 मई से 25 मई तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें साइंस / आर्ट्स / कॉमर्स के नियमित पाठ्यक्रम ( रेग्युलर कोर्स )जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, ज़ूलोजी, बॉटनी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, उड़िया, बंगला, संस्कृत, संगीत, मनोविज्ञान, तथा कॉमर्स में एडमिशन होंगे ।

वोकेशनल कोर्स में बीबीए , बीसीए , बायोटेक, मास कॉम एवं सीएनडी के नामांकन की प्रक्रिया भी चांसलर पोर्टल पर ही होंगे। नियमित पाठ्यक्रम ( रेग्युलर ) तथा वोकेशनल में एडमिशन की प्रक्रिया 6 मई 2024 से प्रारंभ होंगी । जो छात्राएँ पी०जी० वोकेशनल में एडमिशन के लिए इच्छुक हैं उनके लिए सुनहरा अवसर है कि वे एमबीए, एमएलआईसी, बायोटेक, एमसीए एवं एम०ए इन योगिक साइंस में एडमिशन ले सकती हैं । वर्त्तमान समय में वोकेशनल कोर्स के द्वारा रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हो रहे हैं । इससे हमारी छात्राएँ काफी लाभान्वित होंगी। स्नातक (यूजी) की कक्षाएँ बिष्टुपुर कैम्पस में ही संचालित होंगी ।

एडमिशन हेतु हेल्प डेस्क — महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैम्पस में छात्राओं की समस्याओं को विशेष ध्यान रखा गया है । सत्र 2024 -2025 यूजी की छात्राओं को आनलाईन फार्म भरने में यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो डी एस डब्ल्यू कार्यालय में हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है। ताकि छात्राएँ आसानी से फार्म भर सकें।

About Author