Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर कॉआपरेटिव कॉलेज में प्रिंसिपल पर लगे मनमानी व भ्रष्टाचार के आलोक में जांच टीम पहुंची कॉलेज

जमशेदपुर जमशेदपुर कॉआपरेटिव कॉलेज में प्रिंसिपल पर लगे मनमानी व भ्रष्टाचार के आलोक में जांच टीम पहुंची कॉलेज, वही छात्र आपस में भिड़े, छात्र नेताओं ने प्रिंसपल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप कहा रंगरलिया चल रही कॉलेज में वही जाच कमिटी ने कहा जांच कर विश्व विद्यालय और राज्यपाल सचिवालय में भेजा जाएगा..

कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने कुछ दिन पहले कोआपरेटिव कॉलेज के प्रिंसपल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी प्रतिलिपि विश्वविद्यालय सहित राजभवन भेजा गया था. जिसके आलोक में आज एक जाच कमिटी कॉलेज पहुंची जहा प्रक्रिया शुरू ही हुई थी की अचानक कुछ बात विवाद को लेकर छात्र नेता आपस में ही भिड़ गए, जहा छात्र नेताओं ने आरोप में प्रिंसपल अमर सिंह का एक महिला के साथ फोटो दिखाया जिसमे प्रिंसपल अगर सिंह कॉलेज में एलबम सूटिंग के दौरान एक महिला के साथ दिखाई पड़े वही छात्र नेताओं ने आरोप लगाया की कॉलेज को अंदर से खोखला किया जा रहा है आज जाच कमिटी इसाफ करेगा।

ये आरोप सरासर गलत है प्रिंसिपल अमर सिंह…..

यही प्रिंसपल अगर सिंह ने अपने सफाई में कहा कि यह आरोप गलत है. एल्बम सूटिंग की सूचना विश्व विद्यालय को पहले दी गई थी जब जांच कमिटी आई है अपना जांच रिपोर्ट सौंपेगी जो उनका काम है. जहा जांच कमिटी ने कहा मामले की सूचना विश्व विद्यालय और राज्यपाल भवन से आई थी जिसके आलोक में आज जांच की जा रही है. जांचोपरांत जांच रिपोर्ट आगे बढ़ा दी जाएगी। देखना अब यह होगा की यह जांच कमिटी कॉलेज प्रिंसपल के खिलाफ लगे आरोप में क्या जांच करती और क्या रिपोर्ट सौंपनी है।

About Author