Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां: व्यवसायी को ठोकर मारकर अज्ञात वाहन फरार, इलाज को ले जाने के क्रम में मौत, सड़क जामकर कार्यवाही की मांग


खरसावां नगर क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले 50 वर्षीय प्रशांत मोदक को बीती रात उसके घर के सामने ही एक कार ने ठोकर मार दिया।

आनन- फानन में उसे सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया ,जहां प्राथमिक उपचार करते हुए जमशेदपुर भेजा जा रहा था परंतु उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।घटना के बाद उग्र भीड़ ने रविवार की सुबह खरसावां मुख्य सड़क को जाम कर दिया है तथा ठोकर मारने वाली फरार कार को बरामद करते हुए कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने ठोकर करने वाली अर्टिगा कार की पहचान कर ली है। परंतु कार काफी तेज रफ्तार से घटना को अंजाम देते हुए वहां से फरार हो गया। बताया जाता है कि बीती रात 8:00 बजे के आसपास प्रशांत मोदक अपनी दुकान बंद करने के बाद घर के पास चापाकल पर हाथ पैर धो रहे थे तभी कार सड़क से अंदर घुसकर उन्हें ठोकर मारी। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है पुलिस पदाधिकारी पहुंच चुके हैं और ग्रामीणों को शांत कर रहे हैं।

About Author