Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कई कांग्रेसियों कि हुई घर वापसी, जमकर हुआ स्वागत

चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव त्रिशानु राय ,पूर्व सचिव संतोष सिन्हा , पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार , पूर्व प्रखंड सदस्य जुम्बल सुंडी , पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार सिंह का प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन उपरांत घर वापसी हुई है ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कांग्रेस भवन , चाईबासा में विधिवत रूप से चारों को पार्टी में शामिल करवाया । कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि पांचों लोगों का पार्टी में स्वागत है , प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा इन लोगों के प्रति दिखाया है , मुझे यकीन है कि पांच लोग शीर्ष नेतृत्व के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही कांग्रेस के जनाधार को और अधिक सशक्त एवं मजबूती प्रदान की दिशा में कार्य करेंगे ।आगे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि पांचों लोग काफी अनुभवी है ।

इन लोगों की विचारधारा कांग्रेस की ही थी , किसी कारण ये कांग्रेस से अलग हो गए थे , लेकिन आज चारों लोग के वापस घर आने से हमसभी को काफी खुशी है। मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु , अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष जहांगीर आलम , प्रखंड अध्यक्ष सकारी डोंगो , अजीत कांडेयांग , चंद्रभूषण बिरुवा , शैली शैलेन्द्र सिंकु , सुशील कुमार दास , संजय साव सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे ।

About Author