Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कपाली के पॉलिथीन मैदान के समीप जोरदार सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर

सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत पॉलिथीन मैदान के समीप रविवार को हुए जोरदार सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे, पॉलिथीन मैदान के निकट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक घर से टकरा गई. बताया जाता है कि स्पीड ज्यादा होने के कारण यह घटना घटी है.

सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को आनन- फानन में ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया है. इनमें से एक की इलाज के क्रम में मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों की पहचान नहीं हो पाई है. वही मोटरसाइकिल का नंबर JH05DH- 1528 है. कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद बशीर खान ने बताया कि यह घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई है. पुलिस आगे की जांच कर रही है।

About Author