Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

डीएवी में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ

9 जून 2024, चाईबासा:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी सी ए ई नई दिल्ली, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ओ‌ पी मिश्रा व क्लस्टर हेड रेखा कुमारी के मार्गदर्शन में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

उद्घाटन समारोह में सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ओ पी मिश्रा ने विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगी युग में शिक्षकों का कौशल संवर्धन आवश्यक है क्योंकि इंटरनेट शिक्षकों से बेहतर नहीं हो सकता। आज भी शिक्षकों का कोई विकल्प नहीं। विद्यालय की प्राचार्या रेखा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिस प्रकार से बदलाव आ रहे हैं ऐसे में इस कार्यशाला की महत्ता बढ़ जाती है। क्षमता संवर्धन कार्यशाला बच्चों व शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभदायक है।

कार्यक्रम के महत्त्व पर शिक्षक विवेकानंद मिश्रा ने प्रकाश डाला व शिक्षिकाओं द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर प्राचार्य एस के पाठक, तन्मय बनर्जी, एस के झा,अनूप कुमार ,पी के भुईंया, उषा राय इत्यादि उपस्थित थे। इस कार्यशाला में डीएवी चाईबासा,एन आई टी, नोवामुण्डी, झींकपानी,गुआ, बहरागोड़ा ,चिड़िया और डीएवी बुंडू से सभी विषयों के कुल 300 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया। स्वागत भाषण तथा मंच संचालन शिक्षक एस बी सिंह ने किया।

About Author